फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना मुक्त रही तीर्थनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग ने काफी दिनों बाद राहत की सांस ली। वहीं लक्ष्मणझूला में तीन पर्यटक समेत पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। जबकि मुनिकीरेती में तीन पर्यटक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय अस्पताल के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सोमवार को 268 लोगों की कोरोना सैंपल लिए गए। वहीं बीते दिन की जांच रिपोर्ट में एक भी आरटी पीसीआर सैंपल पॉजिटिव नहीं मिला। यमकेश्वर के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया लक्ष्मणझूला में तीन पर्यटक समेत पांच लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं फकोट ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और पर्यटकों को जांच पोर्ट में कोविड पॉजिटिव मिलने की सूचना भेज दी गई। जबकि स्थानीय लोगों को आईसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें