फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कई स्थानों पर हवा में झूल रहे हैं क्रैश बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
I- गरुड़चट्टी से कांडी तक 45 किलोमीटर क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं क्रैश बैरियर
विज्ञापन

I

I
I

I- लोनिवि दुगड्डा क्रैश बैरियरों पर सीमेंट लगाना भूलाI

लक्ष्मणझूला कांडी मोटरमार्ग का लोनिवि दुगड्डा की ओर से स्थलीय निरीक्षण न करने से मार्ग की स्थिति दयनीय हो गई है। विभाग की ओर से गरुड़चट्टी से कांडी तक जो क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं, वह कई स्थानों पर हवा में झूल रहे हैं। विभागीय इंजीनियरों के मौजूद न रहने से कार्यदायी संस्था मनमानी करने में तुली है। जिससे काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोनिवि दुगड्डा की ओर से सड़क सुरक्षा मद में गरुड़चट्टी से कांडी 45 किलोमीटर क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाने काम किया जा रहा है। उक्त मार्ग पर पुश्ते का निर्माण न होने के कारण कई स्थानों पर क्रैश बैरियर हवा में ही लगा दिए गए हैं। इस स्थानों पर सड़क की स्थिति सुधरने के बजाय और बेकार हो गई है। कई वाहन चालक इन स्थानों चकमा खा रहे हैं। लोनिवि की ओर से इन स्थानों पर किसी प्रकार के रेडियम या रेफ्लेक्टर की पट्टी भी नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोग भी लोनिवि अधिकारियों से पहले पुश्ते लगाने और फिर क्रैश बैरियर लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन लोनिवि के अधिकारी भी मार्च को देखकर जल्दबाजी में बजट को ठिकाने लगाने में देरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन





Iमाइलस्टोन रंगे, न रेडियम पोल बदलेI



लोनिवि की सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन लक्ष्मणझूला कांडी मोटरमार्ग पर गरुड़चट्टी से कांडी तक न तो कई साल से माइलस्टोन की रंगाई की गई है, न ही इस क्षेत्र में लगे रिफ्लेक्टर पोल बदले जा रहे हैं। ऐसे में बरसात और सर्दियों में सफर के दौरान सड़क किनारे रेडियम न होने के दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


I लक्ष्मणझूला कांडी मोटरमार्ग पर यदि क्रैश बैरियर मानक के अनुरूप नहीं लग रहे हैं तो उन्हें दिखवाया जाएगा। कार्यदायी संस्था से क्रैश बैरियर को सीमेंट के साथ लगाने के लिए कहा जाएगा। माइलस्टोन की रंगाई, लिखाई और रेडियम पोल लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
I

I
I

I- अनुज चौहान, एई लोनिवि दुगड्डाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें