फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाया सवाल, मंत्री ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कैबिनेट मंत्री ने पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कियाI
विज्ञापन


स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य गुणवत्ता के साथ ही उचित समय के अंदर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था से मृदा जांच की रिपोर्ट मांगी।

शनिवार को विवि कैंपस पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, परीक्षा भवन, गेस्ट हाउस, आवास (कुलपति) का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कैबिनेट मंत्री ने ब्रिडकुल के इंजीनियर को कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर से दूरभाष पर वार्ता कर नाराजगी व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से करीब 25 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कार्य किया जा रहे हैं। छात्रों के हित के लिए चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। इस मौके पर निदेशक प्रो. एमएस रावत, प्रो. गुलशन ढींगरा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, सतीश सिंह, दिनेश सती, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें