पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों की जानकारी देते न्यायम
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र व हिमालयन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्रों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव न्यायमूर्ति अभिषेक मिश्रा ने छात्रों को मानवाधिकारों, कर्तव्यों और विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। न्यायमूर्ति अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है, जहां प्रत्येक नागरिक को संविधान की ओर से प्रदत्त मूल अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कानून की विभिन्न धाराएं समाज के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती हैं। यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का शोषण होता है, तो वह न्यायालय की शरण लेकर न्याय प्राप्त कर सकता है।