फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अंतर-विद्यालयीय डिजाइन प्रतियोगिता में डीएसबी के छात्रों का दबदबा

Wed, 28 Oct 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में डिजाइन वर्स 26 का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयीय डिजाइन प्रतियोगिता डिजाइन वर्स 26 – केऑस टू डिजाइन का समापन बुधवार को हुआ। आईएमएस डीआईए की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता में करीब 11 विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रोडक्ट डिजाइन, फैशन डिजाइन, फिल्म निर्माण और वॉल आर्ट श्रेणियों में विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियों और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। वॉल आर्ट प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओएसएन प्रथम उपविजेता और सेंट मैरी स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा। प्रोडक्ट डिजाइन श्रेणी में सेंट मैरी स्कूल विजेता बना जबकि डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम उपविजेता और विजडम ग्लोबल स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा। एनडीएस को डिजाइन में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेंट मैरी स्कूल प्रथम उपविजेता और ओएसएन द्वितीय उपविजेता रहा। फैशन डिजाइन प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओएसएन प्रथम उपविजेता और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें