फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में डंपर गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी क्षेत्र में एक डंपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि डंपर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे टिपरी, शिवपुरी से करीब दो किलोमीटर आगे खड़ी चढ़ाई पर एक डंपर रेता-बजरी लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई जा गिरा। टिपरी निवासी कान सिंह रावत ने इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब एक बजे चालक को रेस्क्यू कर मुख्य सड़क तक लाया गया। लेकिन मौके पर पहुंची 108 की टीम ने चालक को मृत घोषित कर दिया। रेस्क्यू टीम को भी रात के अंधेरे में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मृत चालक की पहचान उत्तम सिंह पुत्र स्व. जबर सिंह, ग्राम डागर, दुआधार, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, कॉस्टेबल माया, अमित गौड़ और एसडीआरएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें