फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की चिकित्सक सहित सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सात लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान की ओर से इस संबंध में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बड़कोट उत्तरकाशी निवासी एक 34 वर्षीय व्यक्ति 31 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आए थे। इनका कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इंदिरानगर ऋषिकेश निवासी 20 वर्षीय युवक 29 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया। एसिम्टमेटिक इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं ऋषिकेश निवासी न्यूनटोलॉजी विभाग में हाल में डीएम का कोर्स ज्वाइन करने वाली 31 वर्षीया महिला चिकित्सक 30 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में पहुंची, महिला चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उक्त चिकित्सक दो दिन पहले हुबली कर्नाटक से ऋषिकेश आई थीं। हुबली कर्नाटक से महिला चिकित्सक के साथ आए उनके 30 वर्षीय पति भी कोविड संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सहारनपुर यूपी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति जो हाईपरटेंशन आदि बीमारियों से ग्रसित है। 30 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में पहुंचा, बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट शनिवार को कोविड पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गली नंबर 4,टिहरी विस्थापित आम बाग, ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति 27 जुलाई को एम्स की ओपीडी में आया था। उक्त व्यक्ति का इससे पूर्व 2 सैंपल नेगेटिव आए थे ,किंतु बीते शुक्रवार को लिया गया सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इनकी पत्नी भी कोविड संक्रमित है। जिनका एम्स में इलाज चल रहा है। बहादराबाद, हरिद्वार निवासी 54 वर्षीय पुरुष बीते शुक्रवार को एम्स ओपीडी में आए थे। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें