फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को छोड़कर भागे चालक और परिचालक

Sat, 30 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलर दोगी क्षेत्र में एक लोडर चालक और परिचालक की संवेदनहीनता सामने आई है। लोडर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर लिफ्ट लेकर सवार हुए घायल युवक को रास्ते में ही छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए। सड़क पर दर्द से कराह रहे घायल को ग्रामीणों ने ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शिवपुरी राफ्टिंग कंपनी में कार्यरत गजेंद्र (24) पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम लोडसी, गूलर दोगी ने गांव जाने के लिए रास्ते में एक लोडर से लिफ्ट मांगी। बताया जा रहा है कि लोडर लोडसी और गूलर के बीच ठाठ गांव में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में गजेंद्र घायल हो गया।

बताया कि चालक्र औ परिचालक ने किसी तरह लोडर को सीधा किया और घायल को रास्ते में ही तड़पता छोड़कर फरार हो गए। इस बीच मार्ग से गुजर रहे एक युवक ने घायल को पहचाना और साथियों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें