निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में टेलीमेडिसिन की शुरुआत।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में टेली मेडिसिन सेवा का विधिवत शुभारंभ कर लिया गया है। यह सेवा खासतौर से कोविड-19 महामारी के इस दौर में नेत्र रोगियों की सुविधा के लिए शुरू की गई है।
सोमवार को महंत बाबा राम सिंह व संत बाबा जोध सिंह के सानिध्य में उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में टेली मेडिसिन सेवा का शुभारंभ किया गया है। इंस्टीट्यूट की ओर से टेली मेडिसिन की सेवा गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध मेडिक्स केयर एप्लिकेशन के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस एप्लिकेशन को निम्नलिखित वेब लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।Ñ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ubq.medicscare रोगियों की ओर से उपरोक्त एप्लिकेशन के जरिये एनईआई के नेत्र विशेषज्ञों से चिकित्सा परामर्श लिया जा सकेगा। मेडिक्स केयर एप्लिकेशन के माध्यम से रोगी नेत्र चिकित्सकों से वीडियो द्वारा भी परामर्श ले सकेंगे। एनईआई द्वारा टेली मेडिसिन सेवा का प्रारंभ एक स्वागत योग्य पहल है, इसके द्वारा वैश्विक महामारी के इस समय में रोगियों को घर बैठे नेत्र विशेषज्ञों से चिकित्सा परामर्श लेने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।