फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा प्रबंध न होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जिलाधिकारी डॉ.आशीष श्रीवास्तव के निर्देशों पर जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र के अधिकारियों ने तहसील कार्यालय आकर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने कार्यों की प्रगति समिति के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के लंबित बिंदुओं से बैठक की शुरूआत करते हुए नमामि गंगे से जुड़े हुए सभी कार्यों की जानकारी ली। नमामि गंगे निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा)के परियोजना प्रबन्धक संदीप कश्यप ने बताया कि रंभा नदी से जुड़े सीवरेज कार्यों को छोड़कर बाकी सभी एसटीपी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वन विभाग की ओर से बापूग्राम के आसपास का अतिक्रमण हटते ही उक्त क्षेत्र में भी एसटीपी से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। मृत पशुओं के निस्तारण से जुड़े मामले पर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून जनपद के झाझरा स्थित क्षेत्र में भूमि चिह्नित की गई है।
जिलाधिकारी ने श्यामपुर खदरी के खादर क्षेत्र से जुड़े बाढ़ सुरक्षा प्रबन्ध को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा समूचित प्रयास न किये जाने पर न केवल नाराजगी जताई, बल्कि बैठक में अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर अगली बैठक में जरूरी रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने की बात कही। मौके पर उपस्थित जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने खादर में बाढ़ सुरक्षा उपाय न होने पर जिलाधिकारी को बताया कि जिन स्थानों को सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए चिह्नित किया गया था, वहां पर आजतक कोई भी सुरक्षा प्रबन्ध नहीं किए गए हैं, नतीजन सौंग नदी की बाढ़ का पानी खेतों की सीमा पर वन्यजीवों से सुरक्षा को बनाई गई खाई में भर गया है। भारी वर्षा होने पर किसानों काफी नुकसान हो सकता है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मौके का भौतिक निरीक्षण कर शाम 5 बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा। आनन फानन में सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग का संयुक्त जांच दल मौके को रवाना हुआ। जिनमें नायब तहसीलदार ऋषिकेश विजय पाल सिंह, लेखपाल मोहम्मद रिजवान, सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियन्ता कुलदीप सिंह, अपर सहायक अभियंता दिनेश बर्मन, जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें