फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
बीच शहर से ट्रचिंग ग्राउंड शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर धरना देते जागृति एक प्रयास संस्था के सद? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
जागृति एक प्रयास संस्था ने नगर के बीचों बीच डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में धरना दिया। संस्था के सदस्यों कहना है कि शहर के बीचों बीच डंप किए जा रहे कूड़े से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। संस्था के सचिव विकास अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम शहर के बीचों बीच कूड़े को डंप कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड से निकलने वाली बदबू से इसके आसपास रहने वालेे लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने नगर निगम की ओर से इस समस्या का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर शिवकुमार गौतम, शिवशरण, गौरव राजपूत, संजीव रावत, रजत प्रताप सिंह, गुड्डू रावत, सुरेंद्र नेगी, वेदप्रकाश धींगड़ा, हरिराम वर्मा, मुकेश नेगी, हर्षित गुप्ता, आशुतोष डंगवाल, भोपाल शर्मा, बृजभूषण बहुगुणा, हरीश आनंद, जगजीत सिंह, अनिल चंदेल, राकेश पाल, दीपक रयाल, नवीन शर्मा, कमल गुप्ता, पियूष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें