फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडवासियों की सुरखित वापसी के लिए सीएम से की चर्चा

विज्ञापन
16 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करते प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रूस यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते उपजे हालात के बीच उत्तराखंडवासियों की यूक्रेन से सुरक्षित घर वापसी के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे निकासी अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के तीन छात्र आशुतोष पाल, अदनान खान और खुशी सिंह यूक्रेन से भारत सकुशल वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। बाकी फंसे उत्तराखंडवासियों की वतन वापसी के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। उन्होंने यूक्रेन में फंसे सभी उत्तराखंडवासियों के माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र की छात्रा मधुलता रयाल पुत्री मधुसूदन रयाल निवासी श्यामपुर, तमन्ना त्यागी पुत्री अतुल त्यागी निवासी गंगानगर, जिया बलूनी पुत्री राकेश बलूनी निवासी सोमेश्वरनगर, प्रिया जोशी पुत्री प्रदीप चंद्र जोशी निवासी गंगानगर, मनोज चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान निवासी खैरी खुर्द श्यामपुर, हरीश पुंडीर पुत्र राम सिंह पुंडीर निवासी गौहरीमाफी रायवाला और निशा ग्रेवाल निवासी मधुर विहार गढ़ी रोड श्यामपुर के परिजनों से वह लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें