चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्रावण मास की पूर्णिमा को तीर्थनगरी के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान श्रद्धालुुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया।
सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को तीर्थनगरी के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर शिव भजनों से मंदिर गुंजायमान रहे। चंद्रभागा स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। वीरभद्र महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी सोशल डिस्टेंसिंग से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते पुजारी।- फोटो : RISHIKESH
सावन के अंतिम सोमवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH