फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने की मणिकूट परिक्रमा

विज्ञापन
मणिकूट पर्वत की परिक्रमा करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक मणिकूट परिक्रमा डीएम कैंप लक्ष्मणझूला के समीप पांडव गुफा से शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा में शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न पड़ावों पर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आत्म कुटीर आश्रम घट्टूगाड़ के आश्रमाध्यक्ष राही बाबा ने पांडव गुफा में विधिविधान के साथ 16वीं मणिकूट यात्रा का शुभारंभ किया। करीब 62 किमी की यात्रा पांडव गुफा से शुरू होकर गरुड्चट्टी, फूलचट्टी, कालीकुंड, पीपलकोटी, दिउली, त्याड़ो, विंध्यवासिनी, नंदीद्वार, वीरभद्र, कुंभीचौड़, भैरवघाटी होते हुए पांडव गुफा में समाप्त हुई। इस दौरान इन पड़ावों में श्रद्धालुओं ने राहीबाबा के सानिध्य में पूजा अर्चना की। हरिद्वार के आचार्य सूर्यप्रकाश नौटियाल ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की।
यात्रा के दौरान राही बाबा ने बताया कि गरुड़पुराण में इस यात्रा का बड़ा ही महात्म्य है। इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। इस परिक्रमा से श्रद्धालुओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही विश्व शांति के लिए भी यह यात्रा की जाती है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल, सौरभ कंडवाल, हितेश रस्तोगी, आयुषी रस्तोगी, देवेंद्र राणा, ऋचा शर्मा, प्रेमभल्ला, सुखेशन, चंद्रशेखर, आचार्य नीरज, डॉ. अशोक भद्री, मनोज कुमार, समीर दत्त, मुकेश अग्रवाल, सुशील, अशोक, रवि शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें