फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने गिरिराज को लगाया 56 व्यंजनों का भोग

विज्ञापन
आवास विकास स्थित इस्कॉन भवन में भगवान श्री कृष्ण को का भोग लगाते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। इस्कॉन संस्था से जुड़े भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने आवास विकास कॉलोनी स्थित केंद्र में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की झांकी बनाई और अपने-अपने घरों से प्रेमपूर्वक बनाये हुए विविध प्रकार के व्यंजन गिरिराज को अर्पण किए। इस्कॉन ऋषिकेश के प्रमुख श्री हरे कृष्ण दासजी ने भक्तों के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण को 56 व्यंजनों का भोग लगाया।
विज्ञापन

कृष्णदास ने कहा कि श्रीमद् भागवत के दशम स्कंद में भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन है, जिनमें से एक प्रमुख लीला गिरिराजधरण लीला है। कहा जब सात वर्षीय श्री कृष्ण बालगोपाल ने गोवर्धन पर्वत को सात दिन और सात रात अपने बाएं हाथ की अनामिका पर सहजता से धारण कर लिया था। उन्होंने सभी ब्रजवासियों की देवराज इंद्रा के कोप से रक्षा की थी। इस लीला के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण ने कई शिक्षाएं दी। जिसमें उन्हेेंने इंद्र यज्ञ जैसी शास्त्रों से असम्मत परम्पराओं का खंडन, देवराज इंद्र को उनके पद से मिलने वाली प्रतिष्ठा और शक्ति से होने वाले अभिमान का खंडन और अन्य शरणागत ब्रजवासी भक्तों के शोक और भय का खंडन किया। गोवर्धन लीला से भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा दी थी कि कोिसी शक्तिशाली अधिकारी से अवैध रूप से लाभ प्राप्त करना और देना अपराध है, तथा ऐसी परम्पराओं का अंत निडर होकर करना चाहिए। इस मौके पर दीनगोपाल दास, जगदीश्वर प्राण दास, पर्थ शर्मा, राजेश शर्मा, डॉ. अमित बहुगुणा, अजय चमोली, अंशु आहूजा, दीपमाला, कमलाकांत प्रभु, श्यामवीर, शिल्पा, सविता, रेखा, राधा, माधवाचार्य, मोहनबंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें