फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अप्रैल को स्नान करेंगी देव डोलियां

Mon, 08 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले में 12 अप्रैल को देव डोलियों के गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर देव भूमि संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आने वाली डोलियों के स्वागत के लिए उप समिति का गठन किया। 12 अप्रैल को देव डोलियों का स्नान हरिद्वार में हरकी पैड़ी में होगा।
विज्ञापन


इससे पहले तीर्थनगरी में राज्य भर से आने वाली देव डोलियों का स्वागत होगा है। रविवार को नगर पालिका परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुंभ मेला स्नान पर्व पर तीर्थनगरी में पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली देव डोलियों के स्वागत की रूपरेखा बनाई गई।

इस दौरान गठित उप समिति में नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को अध्यक्ष, राजपाल खरोला सह अध्यक्ष, हर्षवर्धन शर्मा संयोजक, संजय शास्त्री, विनय उनियाल, संदीप शास्त्री को सह संयोजक, रवि शास्त्री, मदन कुमार शर्मा, अनुराग जोशी को प्रचार प्रसार मंत्री चुना गया। जबकि प्राचीन श्री भरत मंदिर के श्री महंत अशोक प्रपन्न शर्मा समेत विभिन्न मठ-मंदिरों के प्रमुखों, महंतों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षाविद् विद्यादत्त रतूड़ी, सरोज डिमरी, दीपक धमांदा, अनीता ममर्गाइं, धीरेंद्र रांगड़, साहित्यकार आरपी डंगवाल, पीतांबर पैन्यूली, आसाराम व्यास, द्वारिका बिष्ट, ऊषा रावत, विशालमणी, गजेंद्र बिष्ट, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें