आंदोलनकारियों ने कहा कि नौ नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में सिमली के अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की घोषणा की थी । लेकिन आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ।
चमोली के सिमली में करीब 35 करोड़ की लागत से बने अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने ऋषिकेश में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 11 अक्तूबर को शुरू हुई पदयात्रा के तहत आंदोलनकारी 20 अक्तूबर को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे।
कहा कि नौ नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में सिमली के अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की घोषणा की थी । लेकिन आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ। आंदोलनकारियों ने कहा कि सिमली चमोली का केंद्र बिंदु है। यहां अस्पताल शुरू होने से चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के साथ बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग के लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी श्रीनगर और देहरादून रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
यदि 20 अक्तूबर तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना शुरू करेंगे। इसी माह गैरसैंण में हो रहे विधानसभा सत्र का स्थानीय लोग घेराव करेंगे। अस्पताल संचालन का शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।