एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस शुरू करने, ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस सेंटर में मशीनें लगवाकर उसका संचालन करने आदि मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने कहा कि सांसद से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। उन्होंने सांसद को बताया कि ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में एक अगस्त से वाहनों की मैन्युअल फिटनेस बंद है, जिससे वाहन स्वामियों को अपने वाहन की फिटनेस कराने के लिए लालतप्पड़ जाना पड़ रहा है।
सांसद ने जल्द ही ऋषिकेश में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस शुरू करने, ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस सेंटर का जल्द संचालन करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सुरेश तिवारी, अमर सिंह रावत, हरीश रावत, मुकेश चंद तिवारी, ओमप्रकाश रुडोला आदि शामिल रहे।