फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाया जाय

विज्ञापन
वीरभद्र रेलवे स्टेशन जहां ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई है - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। वीरभद्र रेलवे स्टेशन में ओवर ब्रिज न होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत वीरभद्र स्टेशन का भी विस्तार हुआ है। जिस कारण गुमानीवाला, भट्टोंवाला, मंसादेवी आदि क्षेत्र के हजारों लोगों को मुख्य मॉर्ग में आने में समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

विदित हो कि वीरभद्र रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ बहुत बड़ी आबादी अमितग्राम, गुमानीवाला, भट्टोंवाला, रूसाफार्म, मंसादेवी, गुलरानी आदि में हजारों की संख्या में बसी हुई है। अभी तक यहां के लोग मुख्य हाईवे पर आने के लिए वीरभद्र रेलवे स्टेशन को पार कर आते थे। इतना ही नहीं इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे स्कूल व कॉलेज जाने के लिए वीरभद्र रेलवे स्टेशन से हो कर ही गुजरते थे। बीमार होने पर एम्स जाने का भी यहां के लोगों का यही रास्ता है। मगर, अब लगभग 600 मीटर लंबाई में इस स्टेशन का विस्तार किया गया है। इससे स्टेशन का प्लेटफार्म काफी ऊंचा भी हो गया है। इस कारण गुमानीवाला, अमितग्राम क्षेत्र के लोग मुख्य मार्ग पर नहीं जा पा रहे हैं। अब मुख्य मार्ग व एम्स में जाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
पार्षद ने रेलवे के मंडलीय प्रबंधक को पत्र लिखा
कहा पटरी पार करके जाने से दुर्घटना का खतरा
श्यामपुर। पार्षद विपिन पंत ने भी इस मामले में मंडलीय प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद को पत्र लिखकर ग्रामीणों की भावना से अवगत कराया गया है। कहा गया है कि यहां पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनाया जाय। पत्र में कहा गया है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के तहत यहां पर चार रेल लाइन बिछाई जा रही है। जिस कारण लोगों का पटरी पार करके दूसरी ओर मुख्य मार्ग में जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने भी रेल प्रबंधक को पत्र लिखा
श्यामपुर। ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने भी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद मंडल को पत्र लिखकर कहा है कि हजारों लोगों की समस्या को देखते हुए वीरभद्र रेलवे स्टेशन के समीप एक ओवरब्रिज बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें