फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरी ग्रांट हाईवे पर पीएमओ से की फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। देहरादून हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट, जीवनवाला आदि ग्राम सभाओं के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय से की गई है। समाजसेवी अजय कुमार ने इस संबंध में पीएमओ को अवगत कराया है। स्थानीय लोगों ने भी फुटओवर ब्रिज की जरूरत को बताया।
विज्ञापन

समाजसेवी अजय कुमार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से माजरी ग्रांट हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए मांग की। जिसमें अवगत कराया कि हाईवे पर दोनों ओर ग्राम पंचायतों के गांव है। हाईवे से ही ग्रामीण एक जगह से दूसरे स्थान पर जाते हैं। हाईवे पर तेज गति से चलने वालों से लोगों को खतरा है। खासतौर पर दिव्यांग, बच्चे और बुजुर्ग परेशान होंगे। ऐसे माजरी ग्रांट हाईवे पर फुटओवर ब्रिज की जरूरत है। अजय कुमार ने बताया कि उनकी मांग को पीएमओ कार्यालय से सीधे राज्य सरकार को ऑनलाइन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार से भी अनुरोध किया जा रहा है। वहीं, ग्राम प्रधान अनिल पाल ने भी माजरी ग्रांट में एक दूसरे गांव जाने के लिए हाईवे को क्रास करना पड़ता है। यदि फुटओवर ब्रिज होगा तो सहूलियत मिलेगी। कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत भी प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें