फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गैस कम होने पर डिलीवरी वाहन को घेरा

Fri, 10 Apr 2026 03:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
होम डिलीवरी करने वाले वाहन से मिले एक सिलिंडर में गैस कम होने पर उपभोक्ताओं ने वाहन को घेर लिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने वाहन में भरे सिलिंडरों की जांच की तो एक सिलिंडर में गैस कम पाई गई। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी का होम डिलीवरी करने वाला वाहन कुड़कावाला माधोवाला क्षेत्र में डिलीवरी के लिए आया था। माधोवाला में एक उपभोक्ता को सिलिंडर में गैस कम होने की आंशका हुई तो जांच की तो कुछ कम गैस होना प्रतीत हुआ। आक्रोशित होकर तमाम लोगों ने होम डिलीवरी करने वाले वाहन को घेर लिया।



सूचना मिलते ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन में रखे 27 सिलिंडर जब्त कर लिए। जुयाल ने बताया कि माधोवाला निवासी कैलाश की शिकायत पर जांच की गई तो एक सिलिंडर में गैस कम पाई गई। संबंधित पर चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बताया कि चालक, सहायक वर्दी में नहीं थे। साथ ही उनके पास तौल यंत्र भी नहीं था। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून को दे दी गई है। ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई की जा रही है। टीम में बाट और माप विभाग के प्रवीण नेगी, नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत, पूर्ति निरीक्षक गोकुल चंद रमोला आदि शामिल थे।



-

भ्रामक सूचना न फैलाए : जुयाल


क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल ने लोगों से गैस को लेकर भ्रामक सूचना और वीडियो वायरल न करने की अपील की। कहा कि बृहस्पतिवार को उन्हें कुछ अन्य शिकायतें मिली थी, जो जांच में फर्जी मिली। कुछ लोग सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि भ्रामक सूचनाएं देने का मामला सामने आया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-



आईडीपीएल में छह दिन बाद आया गैस का ट्रक

ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित गैस एजेंसी में छह दिन बाद गैस का ट्रक पहुंचा। एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि पांच दिन से एजेंसी में ट्रक नहीं आया था। बृहस्पतिवार को छठवें दिन ट्रक आया। उन्होंने बताया कि एजेंसी से बापूग्राम, सुमन विहार, गीतानगर, शिवाजीनगर, नंदूफार्म आदि क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति की जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें