फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Thu, 08 Jan 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
सान्या सचदेवा को आशीर्वाद देते संत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश। गंगानगर लेन नंबर 4 हनुमंतपुरम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्मल आश्रम के संत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज शामिल हुए। निर्मल आश्रम की जयदीप कौर, जसजीत कौर रूबी, हरप्रीत कौर ने अमृतवाणी में शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

संत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि निर्धन बच्चों के लिए स्कूल और जरूरतमंदों के लिए अस्पताल अधिक संख्या में खोलने चाहिए। शिक्षा और चिकित्सा के माध्यम से हर एक को समाज सेवा करनी चाहिए। तीर्थनगरी आध्यात्मिक व शांत है। यहां के लोग मददगार, विनम्र और अच्छे व्यवहार करने वाले हैं। महाराज ने केके सचदेवा की पुत्री सान्या सचदेवा को विवाह के लिए शुभाशीष दिया। साथ ही उनके परिजन गीता सचदेवा, मयंक चक्रवर्ती, ऐश्वर्या, ख्यांश को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कुलदीप सिंह दीपा, चरणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह भट्ट, हरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें