ढालवाला में माध्यमिक जूनियर शिक्षणेत्तर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक।
लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में जनपद टिहरी गढ़वाल की माध्यमिक जूनियर शिक्षणेत्तर संघ की जनपदीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए।
दिनेश चंद्र सेमवाल को संघ का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जनपदीय कार्यकारिणी में दिनेश चंद्र सेमवाल अध्यक्ष बने। मनोज उनियाल मंत्री, राजेंद्र सिंह लिंगवाल उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र कंसवाल कोषाध्यक्ष, और मनमोद रावत को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। प्रवीन विष्ट, दीपा सिंह, नंद किशोर कोटनाला, प्रेमलाल बेलवाल, दिगपाल परमार, अजीत खरोला और प्यारे लाल सकलानी कार्यकारिणी सदस्य बने।
नवनिर्वाचित जनपदीय कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, एकजुट रहकर शिक्षणेतर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक अमर देव तिवारी, श्रीराम भट्ट, दिनेश बगियाल, विनोद गैरोला, गुलाब सिंह राणा, भवानी राणा, मनोज बिजल्वाण, प्रतीक नेगी आदि मौजूद रहे।