फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यूपी बार्डर पर रोकी गई दिल्ली जाने वाली बसें, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Sat, 10 Oct 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर सील होने से रोडवेज बसों का संचालन रहा प्रभावित
विज्ञापन

यूपी बार्डर पर रोकी गई रोडवेज बसें, यात्रियों ने झेली परेशानी
- बार्डर तक यात्रियों के न पहुंचने से खाली वापस आई बसें
- दिल्ली में कॉकरोच जनता के आंदोलन को लेकर प्रवेश पर लगाई थी रोक
ऋषिकेश। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से बॉर्डर सील किए जाने से ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। बसों को यूपी बॉर्डर स्थित दिलशाद गार्डन पर ही रोक दिया गया जिससे वे कश्मीरी गेट बस अड्डे तक नहीं पहुंच सकीं। यात्रियों के नहीं मिलने और बसों के खाली लौटने से ऋषिकेश रोडवेज डिपो को करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आंदोलन में विभिन्न राज्यों से लोगों की संभावित भीड़ जुटने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी थी। इसका सीधा असर दिल्ली रूट पर संचालित रोडवेज बसों पर पड़ा। ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली गई बसों को दिलशाद गार्डन बॉर्डर पर रोककर तत्काल वापस भेज दिया गया। ऐसे में बसें कश्मीरी गेट बस अड्डे तक नहीं पहुंच सकीं।
-
बॉर्डर से यात्रियों को उतारकर लौटाई गईं बसें
दिल्ली रूट से ऋषिकेश लौटे कुछ चालक-परिचालकों ने बताया कि ऋषिकेश से बसें यात्रियों से भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। हालांकि, यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने बसों को रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को बॉर्डर पर उतारकर बसों को खाली ही ऋषिकेश के लिए वापस भेज दिया गया। वापसी के दौरान रास्ते में एक-दो यात्री ही मिले, जबकि अधिकांश बसें खाली ऋषिकेश पहुंचीं।
विज्ञापन

-
प्रतिदिन 12.50 लाख रुपये की आय
ऋषिकेश से दिल्ली रूट पर रोडवेज और अनुबंधित सीएनजी बसों समेत कुल 36 बसों का संचालन होता है। बताया जा रहा है कि इन दिनों रोडवेज बसों की प्रतिदिन की कुल आय करीब 12.50 लाख रुपये है। दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलने और बसों के खाली लौटने से करीब चार लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन



दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से रोडवेज बसों को यूपी बार्डर पर रोक दिया गया था। वहां से बसें खाली ही ऋषिकेश पहुंची। बसों के खाली वापस आने से राजस्व का नुकसान हुआ। - मुकेश रानी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें