फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: घंडालू पोगठा मार्ग पर आया मलबा

Tue, 22 Jul 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
घंडालू पोगठा मार्ग पर मलबा आने के कारण बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने से सिलोगी चैलूसैंण क्षेत्र का देवप्रयाग से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

गूम के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को दिनभर बारिश होती रही। घंडालू पोगठा किनसुर मोटरमार्ग पर कुछ जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। दोपहर 12 बजे घंडालू के डांडापाणी के पास पहाड़ी का काफी बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

मोटर मार्ग पर मलबा आने से सिलोगी चैलूसैंण का देवप्रयाग, व्यासघाट से संपर्क कट गया है। लोनिवि लैंसडौन के अधिकारियों को मलबा आने की सूचना दे दी गई है। दोपहर बाद स्थानीय वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें रोड खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

-

- घंडालू पोगठा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने की सूचना मिली है। क्षेत्र में तैनात जेसीबी चालक और स्थानीय जेई को मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। - सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता, लोनिवि लैंसडौन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें