हरिपुर कला के रहने वाला एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ था। कमरे में मिले सुसाइड नोट में मृतक ने पत्नी के वियोग में आत्महत्या करने की बात लिखी थी। करीब 20 दिन पूर्व मृतक की पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटकी हुई मिली थी। बीते एक जुलाई को हरिपुर कला में रहने वाली सलोनी पत्नी मयंक अग्रवाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। सोमवार की सुबह सलोनी के पति मयंक अग्रवाल (40) पुत्र स्व. श्यामलाल अग्रवाल निवासी श्रीधाम अपार्टमेंट हरिपुर कला का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।