फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खैर खुर्द में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव घर के बाहर बने टिन शेड में लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन




खैरी खुर्द निवासी राहुल पंवार (45) पुत्र रतन पंवार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। राहुल पंवार का शव घर के बाहर बने टिन शेड में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खैरी खुर्द निवासी राहुल पंवार के टिन शेड में रस्सी से लटके होने की जानकारी उसकी पत्नी कृष्णा पंवार ने पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल चकजोगीवाला स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात था। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल शराब का आदी हो चुका था। जिसको लेकर आए दिन उसका परिवार के लोगों के साथ विवाद हो जाता था। बुधवार की रात राहुल नशे में धुत होकर घर से चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह तड़के उसका शव घर के बाहर बने टिन शेड में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें