भारत मौसम विभाग के 150 साल पूरा होने पर एयरपोर्ट के मौसम विभाग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौसम वैज्ञानिकों के अलावा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भाग लिया।
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मौसम विभाग 150 साल का हो चुका है। वर्तमान मौसम विभाग कई गुना आधुनिक और सटीक हो गया है। जिससे भारी बारिश, ओलावृष्टि, कोहरा और अन्य जानकारियां मिलने पर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया जाता है। मौसम विभाग से किसानों को भी लाभ हुआ है। वहीं एयरपोर्ट पर सभी तरह की विमानों की लैंडिंग में भी मौसम विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मौसम विज्ञानी उदय कुमार वर्मा ने कहा कि 1875 में भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना हुई थी। देहरादून एयरपोर्ट पर 1982 में एक टेंट में मौसम विभाग ने काम करना शुरू किया था। आज देहरादून का मौसम विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। जो सभी तरह के विमानों आदि को मौसम की सटीक जानकारी देता है। इस दौरान केक भी काटा गया। इस अवसर पर जॉइंट जीएम दीपक चमोली, एयर टर्मिनल मेनेजर नीतिन कादियान, मैनेजर एटीसी मनीष झा, भगीरथ ढौंडियाल, विनय, प्रकाश सिंह खाती, शुभम यादव आदि उपस्थित रहे।