ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच में डूबा मुजफ्फरनगर के युवक का शव बिजनौर में बरामद हो गया है। परिजनों ने युवक के शव की शिनाख्त की है। बिजनौर पुलिस ने युवक का पंचनामाभर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
बीते 10 जुलाई शनिवार शाम करीब 6 बजे शिवपुरी के यूसुफ बीच पर दिनेश गौतम (57) पुत्र ज्योति प्रसाद, निवासी 939 संजय मार्ग, गांधीनगर, नई मंडी मुजफ्फरनगर, मंजुल मनोहर (38) पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी बी- 42, रामविहार जौहरीपुर एक्सटेंशन नई दिल्ली, दीपक कुमार शर्मा (38) पुत्र देवीदयाल शर्मा, राजीव कुमार शर्मा (32) पुत्र देवीदयाल शर्मा, निवासी अंकित विहार, पंचेडा रोड, निकट अनिल विधायक, नई मंडी मुजफ्फरनगर और आदित्य देव (36) पुत्र ज्ञान प्रकाश मकान नंबर 2047, संतोष विहार, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर गंगा किनारे नहा रहे थे। इस दौरान दीपक, राजीव और आदित्य देव गंगा की तेज धारा में ओझल हो गए थे। एसडीआरएफ के जवानों ने यहां से कुछ ही दूरी पर दीपक और राजीव के शव को बरामद कर लिया था। आदित्य देव गंगा की तेज धारा में ओझल हो गया था। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि युवक का शव बिजनौर से बरामद हो गया है।