रायवाला। देहरादून रेलवे ट्रेक पर शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को करीब दो घंटे रायवाला स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। जंगल सीमा में गुजर रहे ट्रेक पर पुलिस के पैदल पहुंचने के बाद ट्रेक क्लियर कर ट्रेन को रवाना किया गया।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे देहरादून से आ रही लिंक एक्सपेस के पायलट ने रायवाला स्टेशन पर शव पड़े होने की सूचना दी। जिसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी गई। जंगल सीमा में गुजर रहे ट्रेक के घटना स्थल के लिये पुलिस टीम पैदल रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर ने बताया कांसरो मिलान से पहले ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक नेपाली मूल का व्यक्ति 41 वर्ष लगभग का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को ट्रैक से हटाने के बाद रेल ट्रैफिक सुचारू करवा दिया गया है।