विकास खंड यमकेश्वर में बेखौफ चोर दिन दहाड़े दो मंदिरों में सेंध लगाकर मूर्ति, घंटियां और दानपेटी ले उड़े। गांव में हुई वारदात से लोग भौचक्के रहे गए। मामले की जानकारी क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को दी गई है।
यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम मुसराली में दुर्गा मंदिर और राणा मंदिर आसपास हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम ग्रामीण नवरात्र की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दंग रह गए। मंदिर में स्थापित देवी और कुल देवता की मूर्ति गायब मिली। अनहोनी की आशंका में छानबीन की तो मंदिर से धातु की घंटियां और दानपेटी से नकदी भी गायब मिली।
बोंगा क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता स्वयंबर सिंह रावत, धनवीर सिंह, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि चोर दुर्गा मंदिर से माता की मूर्ति, घंटा और दान पेटी में रखे करीब साढ़े चार हजार और रांणा मंदिर से चोर दानपात्र में रखे करीब 2500 रुपये ले उड़े। बताया कि मामले की सूचना राजस्व निरीक्षक को दे दी है। लेकिन देर शाम तक मौके पर कोई नहीं आया। भरी दोपहरी में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं।
गंगाघाट पर मिला शव
लक्ष्मणझूला अंतर्गत किरमोला घाट में दोपहर के समय एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्द्घकुंभ लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि शव पुरुष का है। जिसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है।