फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर व्यवसायी से मांगी फिरौती

Fri, 18 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
तीर्थनगरी का एक फर्नीचर व्यवसायी मोबाइल पर आई अनजान कॉल से खौफजदा हो गया। कॉलर ने खुद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुशील राठी गैंग का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रदीप धीमान की मंसा देवी रेलवे फाटक के पास धीमान फर्नीचर के नाम से शोरूम है।

बृहस्पतिवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर अपरिचित व्यक्ति ने खुद को कुख्यात बदमाश सुशील राठी का आदमी बताया और एक लाख रुपये की फिरौती देने की धमकी दी। धमकी से फर्नीचर व्यवसायी के होश उड़ गए। जब तक वह कॉलर से पूछताछ करते कॉल कट गई। बदहवास हालत में फर्नीचर व्यवसायी आईडीपीएल चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरा वाकया बताया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें