फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 16 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुरकलां स्थित ढाबे में कार्यरत एक युवक की साथी कर्मचारी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के बाद फरार आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हरिपुरकलां में कालू सिद्ध मंदिर के पास महिपाल सिंह का देवलोक शुद्ध भोजनालय के नाम से ढाबा है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ढाबे में काम करने वाले विजय यादव (22) निवासी ग्राम बलाय, दमोथ, मध्यप्रदेश और सुमित (18) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम नहर, पोखरा, जनपद पौड़ी गढ़वाल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

उस वक्त ढाबा स्वामी ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत करा दिया था। रात साढ़े दस बजे दोनों को नहीं झगड़ने की नसीहत देकर ढाबा मालिक घर चला गया। लेकिन उसके जाते ही दोनों कर्मी फिर उलझ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि विजय यादव ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार करके सुमित की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी विजय यादव फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने देर रात घटनास्थल से खून से लथपथ शव बरामद किया। ढाबा स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी को सोमवार सुबह मोतीचूर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।


मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार डालता
साथी कर्मचारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विजय यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यदि मैं सुमित को नहीं मारता तो वह मुझे मार डालता। उसने बताया कि रात को ढाबा स्वामी के घर जाते ही सुमित उसके साथ गाली गलौज करने लगा और चाकू से हमले का प्रयास किया।

खुद का बचाव करते हुए मैंने उसके हाथ से चाकू छीन लिया और उसी से उसे गोद दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच पहले भी कई बार झगड़ा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें