फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से उद्यमी की बेटी का अपहरण

Tue, 16 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल की छठी क्लास की छात्रा का अपहरण होने से सनसनी फैल गई। सोमदत्त विहार निवासी ट्रैक सूट उद्यमी की बेटी सोमवार सुबह छोटे भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी के समय जब भाई ने बताया कि दीदी उसे स्कूल छोड़कर चली गई थी तो उसके अपहरण का शोर मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सूत्रों से छात्रा की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार निवासी पवन शर्मा की सूरजकुंड पर स्पोर्ट्स वियर बनाने की फैक्ट्री है। वे मुख्य रूप से ट्रैक सूट एक्सपोर्ट करते हैं। उनकी 13 साल की बेटी गौरी केएल इंटरनेशनल स्कूल में छठी क्लास की स्टूडेंट है, जबकि बेटा ध्रुव (6) इसी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भाई-बहन पैदल ही घर से स्कूल गए थे। ध्रुव तो स्कूल पहुंच गया, लेकिन गौरी स्कूल नहीं पहुंची।

दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर सब स्टूडेंट चले गए, लेकिन ध्रुव को वहां बैठे देख स्टाफ ने उससे न जाने का कारण पूछा। ध्रुव ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ जाता है, लेकिन आज उसकी बहन क्लास रूम से अभी तक उसे लेने नहीं आई। स्टाफ ने जानकारी की तो पता चला कि गौरी आज स्कूल नहीं आई थी। स्कूल स्टाफ की सूचना पर परिजन दौडे़ हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


गौरी का हाथ उससे छूट गया था
ध्रुव से बात की गई उसने बताया कि स्कूल गेट से कुछ पहले गौरी का हाथ उससे छूट गया था। उसने मुझे अंदर जाने की बात कही तो मैं अंदर क्लास रूम में चला गया। उसने समझा कि शायद गौरी भी क्लास में चली गई होगी। लेकिन, उसे तो छुट्टी के बाद ही पता चला कि गौरी स्कूल नहीं आई है। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी गई। शाम को सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार, एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों से बात की। तब तक पूरे शहर में छात्रा के अपहरण का शोर मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें