फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने पर मिली डांट, दे दी जान

Sun, 08 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों की बिना अनुमति के मोबाइल खरीदने पर मिली डांट से नाराज बारहवीं के छात्र ने फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


हर्रावाला पुलिस चौकी के मुताबिक मियांवाला निवासी आकाश (19) पुत्र विजयवीर ने बीते शुक्रवार को संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक आकाश के पिता किसी मामले में जेल में है। पिता की जमानत के लिए घर में रखे पैसों से उसने बिना बताए मोबाइल खरीद लिया।

परिजनों को पता चला तो आकाश को खूब फटकार लगाई। डांट से नाराज होकर आकाश ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो आकाश कमरे में रस्सी के सहारे झूलता मिला।
विज्ञापन


आननफानन में उसे नीचे उतारकर दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश का परिवार मूल रूप से बागपत उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह मियांवाला स्थित संत कबीर स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें