फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी

Wed, 16 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
चै‌किंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेला-2016 स्वास्थ्य विभाग ने नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी कर पांच सैंपल लिए। इस दौरान साफ सफाई के अभाव के लिए छह प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को अर्द्धकुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिहीत अधिकारी जीसी कंडवाल के नेतृत्व में नगर और श्यामपुर क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरिद्वार रोड स्थित बिकानेर स्वीट शॉप से मिठाई, लक्ष्मणझूला रोड प्रकाश डेयरी से पनीर, सेठी ट्रेडर्स से कोल्ड ड्रिक्स समेत दूध और मसालों के पांच सैंपल भरे गए।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठान गंदगी मिलने पर छह लोगों को नोटिस जारी किए गए। इनमें श्यामपुर क्षेत्र में बिकानेर स्वीट शॉप समेत पांच अन्य मिष्ठान भंडार शामिल हैं।
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी कंडवाल ने बताया कि कुंभ मेले के तहत छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान त्योहार के दृष्टिगत बाहरी प्रांतों से नगर में आने वाले मावे की खेप पर नजर रखी जाएगी। बिना आईडी और बिल के यहां लाए जाने वाले मावे को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस मामले में राज्य की सीमा पर भी निगरानी रखी गई है। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, संदीप मिश्रा व पवन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें