फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेेकाबू कार ने स्कूटी मारी टक्कर

Thu, 03 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दून मार्ग पर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गई। हादसे में स्कूटी सवार मां और बेटा घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह निर्मल कौर (45) पत्नी दया सिंह निवासी खैरी गांव, डोईवाला बेटे गुरजीत (26) के साथ स्कूटी से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती किसी मरीज का हालचाल जानने आईं थी। दोपहर को वे घर लौट रहे थे। ऋषिकेश-दून मार्ग पर पहले मोड़ पर सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार मां और बेटा घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार मार्ग किनारे केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गई। हादसा होने पर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मार्ग से उस वक्त अन्य वाहन नहीं गुजरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में समझौते की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें