स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार लूट में फरार चल एक वांछित को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से यूपी से लूटी गई दो कारें और एक बाइक बरामद की है। मामले में तीन आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
बता दें, पांच नवंबर की रात रायवाला बाजार से बदमाशों ने कार समेत दून के एक व्यापारी को अगवा कर लिया था। हरिद्वार से आगे व्यापारी को रास्ते में छोड़कर बदमाश कार लेकर फरार हो गए थे। कार लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले तीन बदमाशों को धर दबोचा था, जो जेल में है।
फरार चल रहे गिरोह के मुख्य आरोपी को एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड पर ग्राम निवनी के पास से गिरफ्तार किया है। एसओजी इंचार्ज नरेश राठौर के अनुसार आरोपी अजय उर्फ हिटलर निवासी गुंणगेंजा, परतापुर, मेरठ का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दून के व्यापारी की लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।