फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर जेसीबी ले गए

Fri, 23 Dec 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thiefing, case, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बालाजी रोड के पास से मंगलवार की रात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर एक व्यक्ति जेसीबी मशीन लेकर चंपत हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह जेसीबी स्वामी ने सिमरधा गांव तलाश करने पहुंचा तो संघर्ष हो गया। कुछ लोग चुटैल हो गए। बृहस्पतिवार शाम तक को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है।
विज्ञापन


सिमरधा निवासी पप्पू यादव ने बताया कि उसकी जेसीबी से बालाजी रोड के पास चल रही थी, जिसे करेरा निवासी रोहित पाल चला चला रहा था। शाम को एक व्यक्ति आया, जिसने खुद को सिमरधा के ही एक व्यक्ति की जेसीबी का चालक बताया। उसने रोहित से मेलमिलाप बढ़ाया। रात होने पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और जेसीबी लेकर चंपत हो गया। पप्पू यादव ने बताया कि इसकी शिकायत बुधवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस से कर दी। बृहस्पतिवार को वह सिमरधा में जेसीबी के बारे में पता करने पहुंचे।

आरोप है कि आरोपियों ने उसे और साथ गए नगरिया कुआं कोतवाली निवासी मानवेंद्र से मारपीट कर दी। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि पप्पू यादव बंदूक लेकर घर पर आए और पूछताछ करने के बजाए बंदूक की बटों से मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में मारपीट हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल का कहना है कि जेसीबी के चोरी होने की कोई शिकायत नहीं की गई है। पता चला है कि जेसीबी को पप्पू यादव का चालक ही ले गया है। सिमरधा गांव में मारपीट की शिकायत आई है, जिसमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें