फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे फूंके

Sat, 16 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : file photo
विज्ञापन
लक्ष्मणझूूला थाना क्षेत्र के दिउली बाजार में बीती रात बेखौफ स्मार्ट चोर दो दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान ले उड़े। सुराग नहीं बचे इसके लिए चोरों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर उन्हें फूंक डाला। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। बहरहाल, वारदात के खुलासे को पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


यमकेश्वर विकास खंड के दिउली बाजार में राकेश पयाल का जनरल स्टोर है। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। दुकान का शटर टूटा मिला। अनहोनी की आशंका में दुकान में प्रवेश किया तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला। दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरे, गल्ले में रखी करीब 15 हजार की रेजगारी, पांच हजार नगद और चार हजार रुपये के नोटों की माला गायब मिली।

इसी बीच पयाल की दुकान से सटी अनिल असवाल की दुकान का भी ताला टूटा मिला। यहां से चोर गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी, दो हजार रुपये की नोटों की माला ले उड़े। कोल्ड ड्रिंक की छह बोतलें खाली मिली। इससे अंदाजा लगाया कि बेखौफ चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद तसल्ली से कोल्ड ड्रिंक भी पी।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि राकेश पयाल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, सीपीयू घटना से तीन किमी दूर पीपलडाली में जली हालत में मिले हैं। मौके पर टायर के निशान थे, जिससे लगता है कि चोर कार में आए थे। मामले में छानबीन की जा रही है।

हजारों ज्वेलरी उड़ाई
यमकेश्वर विकास खंड के कांडी में चोर कानून व्यवस्था को धता बताते हुए एक ज्वेलर्स शॉप में सेंध लगाकर आभूषण ले उड़े। घटना बीते बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है। शॉप स्वामी लाल बहादुर ने बताया कि चोरों ने शॉप से करीब 150 ग्राम चांदी और चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया है। मामले की सूचना राजस्व निरीक्षक को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें