फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से अगवा की थी किशोरी, 14 महीने तक बंधक बनाकर गैंगरेप

Sat, 16 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-3 थाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव में एक युवती ने चार लोगों पर 14 माह तक कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। युवती को 2 मार्च 2015 से बरौला गांव में हनुमान मंदिर के पास से चारों ने अगवा किया था। हरदोई ले जाकर युवती को एक कमरे में रखा। युवती किसी तरह चंगुल से छूटकर यहां आई और शिकायत फेस-3 थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया है कि वह सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती थी। 2 मार्च को कंपनी से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में तेजपाल, भुवनेश, सतीश और विशेष ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद युवती को बदायूं के रोहान गांव में ले जाकर एक कमरे में बंद करके रखा। चारों ने उससे गैंगरेप किया। मौका देखकर वह निकलने में सफल हुई और सीधा घर पहुंची। एसएचओ फेस-3 पंकज पंत का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें