फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रातंर्गत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेेश भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे मंसा देवी, श्यामपुर में 27 वर्षीय मोहन यादव पुत्र अपोरिंग यादव निवासी बेतिया, बिहार हाल निवास मंशा देवी, श्यामपुर घर की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन तार से सरिया टच हो गया। करंट की चपेट में आकर मोहन प्रसाद यादव झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने बताया कि मृतक मंशा देवी में भाई छोटू यादव के साथ किराए के मकान पर रहता था। यहां पर वह अपना मकान पर बना रहा था। हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बेतिया स्थित घर पर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें