फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया हुआ पर्स, 2000 रुपये और एक चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी आकाशवाणी कॉलोनी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बीती शुक्रवार को मनोज कुमार निवासी शिवम एंक्लेव बीईजी कैंप रोड रायवाला ने थाना रायवाला में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि किसी अज्ञात युवक ने उनकी दुकान की मेज से उनके पर्स को चोरी कर लिया हैं, इसमें 2000 हजार रुपये नगद तथा आधार कार्ड था।
विज्ञापन

इस मामले में रायवाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का आरोपी अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप है। सूचना पाकर पुलिस ने उसे अंग्रेजी शराब के ठेके वाली गली रायवाला बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजकुमार शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता लगा कि उसके खिलाफ हरिद्वार नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी के अन्य थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें