मुनिकीरेती पुलिस ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, लज्जा भंग करने के आरोप में तीन तथा आरोपियों को बचाने के मामले में होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि स्कॉटलैंड निवासी एक महिला ने एक अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी। महिला ने तपोवन स्थित एक गेस्ट हाउस के कर्मचारी दीपक तथा होटल के मैनेजर सुनीत व विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ तथा विरोध करने पर लज्जा भंग करने का आरोप लगाया था।
महिला ने होटल के मालिक मित्रा पर आरोपियों को बचाने की बात कही थी। विदेशी महिला की दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।