फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लगा में डूबे युवकों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शिवपुरी में गंगा में डूबे गुजरात के दो युवकों का शनिवार को भी पता नहीं चल पाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश के लिए सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चालू कर दिया था। देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को सुबह सात बजे से शिवपुरी पुलिस और एसडीआरएफ ने शुक्रवार को गंगा में डूबे गुजरात के दो युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया। दोपहर रेस्क्यू अभियान कुछ देर रोककर दोबारा चलाया गया। देर शाम तक दोनों युवक कुनाल कौसाड़ी (23) पुत्र प्रवीण भाई और जैनिस पटेल (24 ) पुत्र दीपक भाई का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे गुजरात का एक युवक फैसिल ठक्कर (22) पुत्र भरत भाई निवासी बागल, सूरत, गुजरात का गंगा में पैर फिसलने से बहने लगा। युवक को बहता देख उसके दो साथियों कुनाल कौसाड़ी और जैनिस पटेल ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इसमें तीनों युवक गंगा में बह गए। रेसक्यू अभियान के दौरान युवक फैसिल ठक्कर का शव बरामद कर लिया गया था। शनिवार की देर शाम तक बाकी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें