फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चुराया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में हत्या, लूट और चोरियों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जिस समय वारदात हुई घटनास्थल पर लगा एकमात्र सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया है। गंगानगर निवासी अनिल मोहन पुत्र ओमप्रकाश की दुकान घाट रोड से नाभा हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर श्री प्रकाश जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान शादी पार्टी के लिए दुल्हे की ज्वैलरी तथा नोटों की माला के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अनिल मोहन रोज की तरह अपनी दुकान खोलने के लिए सुबह दस बजे पहुंचे। देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने दुकान में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से शटर खुलवाकर अंदर पड़ताल की तो जाकर देखा तो सामान गायब था। इसमें 20 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की नोटों की माला गायब थी। इसके अलावा दूल्हे की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी चोर अपने साथ उड़ा ले गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

रात्रि में बंद रखते हैं सीसीटीवी
सोमवार की रात अनिल मोहन की जिस दुकान पर चोरों ने हाथ साफ किया। उसके ठीक सामने ही उनकी एक अन्य दुकान भी है। इस दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन वह रात में बंद रहता है। इसका कारण भी अजीबो गरीब बताया जा रहा है। दुकान स्वामी अनिल मोहन का तर्क है कि रात में शॉर्ट सर्किट का डर रहता है इसलिए सीसीटीवी कैमरा बंद रहता है।
विज्ञापन


बाक्स
---------
ट्रांसपोर्ट की दुकान से तीन हजार ले उड़ा चोर
ऋषिकेश। सोमवार की रात नगर में एक साथ दो जगहों पर चोरी की घटना हुई। एक तरफ चोर घाट रोड से नाभा हाउस वाले मार्ग पर दुकान में हाथ साफ कर रहे थे। उसी समय लक्ष्मणझूला रोड स्थित सोमरस शर्मा एंड कंपनी में एक अज्ञात युवक ने दुकान के बाहर दरवाजे की कुंडी तोड़ कर वहां रखी तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ली। दुकान संचालक महेश शर्मा पुत्र सोमरस शर्मा निवासी हीरालाल मार्ग ने बताया कि चोर ने मुख्य गल्ले को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मगर, सफल न हो सका। महेश शर्मा ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

बाक्स
------
तीन दिन पूर्व कॉस्मेटिक दुकान पर की थी चोरी की कोशिश
घाट रोड पर जिस दुकान में चोरों ने सामान चुरा लिया। उसी के सामने शौचालय के बगल में कास्मेटिक की दुकान पर भी तीन दिन पूर्व चोरी की कोशिश हो चुकी है। यहां रविवार की रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर तोड़ने की पुरजोर कोशिश की थी। फिलहाल वह सफल नहीं हो सके। इस कारण शटर बाईं ओर से मुड़ गया और दुकान के आगे रखा स्लैप भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें