फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। क्षेत्र के एक संस्थान में पीजी कोर्स कर रहे एक डॉक्टर पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। डोईवाला पुलिस के अलावा एसओजी की टीम भी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। बीते आठ जून की रात को डोईवाला के संस्थान में अध्ययनरत डॉक्टर पर उसके ही एक दोस्त ने तेजाब फेंककर बुरी तरह से घायल कर दिया था। आरोपी शुभम सैनी की स्कूटी पुलिस को जौलीग्रांट से मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम ने मोबाइल फोन बंद कर रखा है, जिससे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस आरोपी के सभी रिश्तदारों और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। 12 दिनों बाद भी पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर होने से पुलिस परेशान है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी शुभम सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। पुलिस उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें