गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप दो वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को एम्स भेजा गया।
रविवार शाम चारधाम यात्रा जाने वाले एक टैंपो ट्रेवलर (यूपी31-एटी0949) और बोलेरो वाहन (यूके15टीए 0178) गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप आपस में टकरा गए। जोर की भिडंत से टैम्पो ट्रैवलर में बैठे करीब 6 लोग घायल हो गए। भिड़ंत होते ही बोलेरो वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। बोलेरो मेें 2 और टैैम्पो ट्रैवलर में 24 लोग सवार थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एम्स में भर्ती कराया। ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों में अर्चना पांडे, रीना कटियार, बीएल वर्मा, बीना वर्मा, सोमवती वर्मा, अनम्या निवासी ईदगाह बलदेव नगर, लखीमपुर खीरी, यूपी शामिल हैं।
ग्रीन कार्ड न होने से वापस आ रहा था टेंपो
टेंपो ट्रैवलर चारधाम यात्रा में जा रहा था। चेकिंग के दौरान वाहन का ग्रीन कार्ड न होने की वजह से उसको भद्रकाली परिवहन विभाग की चेकपोस्ट से वापस भेजा गया। यहां से थोड़ी दूरी पर जाते ही टेंपो दुर्घटना का शिकार हो गया।
ओवरटेकिंग के चलते हुई दुर्घटना
माना जा रहा है कि दुर्घटना ओवरटेकिंग की वजहसे हुई। एआरटीओ अनिता चमोला के अनुसार प्रथम दृष्ट्या बोलेरो वाहन के द्वारा ओवरटेकिंग करना दुर्घटना का कारण बना है। चालक का लाइसेंस निरस्त किए जाने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई होगी।