फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री का पर्स चोरी, पुलिस दिखा रही गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चार धाम यात्रा के लिए गुजरात से ऋषिकेश पहुंचे एक तीर्थ यात्री का शनिवार को पर्स चोरी हो गया। इस बाबत जब उन्होंने बीटीसी परिसर स्थित पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया तो पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली जाकर अपनी रिपोर्ट देने को कहा। जैसे तैसे तीर्थ यात्री कोतवाली पहुंचा, यहां उसने पर्स चोरी होने तथा उसमें रखे 10 हजार रुपये की बात लिखी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उससे दूसरी तहरीर लिखवाई, जिसमें पर्स के गुम होने तथा रुपये का जिक्र न करने की बात कही। फिलहाल लोगों ने रुपये एकत्र करके व्यक्ति को अहमदाबाद भेजने का बंदोबस्त किया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात को 32 वर्षीय उदय कुमार पुत्र बाबूभाई आचार्य निवासी नानीबोरू तहसील घोलका, जिला अहमदाबाद गुजरात ऋषिकेश चार धाम यात्रा के लिए पहुंचे। यहां सांध्यकालीन गंगा आरती के दर्शन करने के बाद वह बीटीसी परिसर पहुंचे। यहां प्रतीक्षालय में उन्होंने रात बिताई और सुबह नाश्ता करने के लिए दुकान पर गए, तो देखा उनका पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और निर्वाचन कार्ड था। इसकी सूचना उन्होंने बीटीसी परिसर स्थित चौकी में जाकर दी।

रोटेशन ने पुलिस से की निगरानी बढ़ाने की मांग
शनिवार को घटित हुई घटना के बाद संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस को बीटीसी परिसर में यात्रियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर बीटीसी परिसर से तीन यात्रियों का सामान चोरी हो चुका है, लेकिन अभी तक तीनों का ही खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने यहां अनावश्यक घूमने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान रोटेशन अध्यक्ष भानु प्रकाश रांगड़, प्रभारी मदन कोठारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु प्रकाश गिरी, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कोट्स
मामला संदिग्ध है, पर्स चोरी होने की बात कहने वाला युवक झूठ बोल रहा है। उसने जो घटनाक्रम बताया है, उस पर जरा भी विश्वास नहीं किया जा सकता है। उसके आवश्यक दस्तावेज कहीं गुम हो गए हैं, जिसकी रिपोर्ट वह चोरी के रूप में यहां लिखा रहा था।
विज्ञापन

- चिंतामणि मैठाणी, चौकी इंचार्ज बीटीसी परिसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें