फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल सुधार समिति के चेयरमैन ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आल इंडिया जेल सुधार समिति के सदस्य शनिवार सुबह जिला कारागार पहुंचे। टीम ने करीब चार घंटे तक जेल का निरीक्षण किया। बंदियों के बयान दर्ज किए गए। बैरक से लेकर भंडारण तक चेक किया। टीम ने अपनी पूरी रिपोर्ट तैयारी की है। इससे पहले शुक्रवार को टीम ने डासना जेल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के सेवा निवृत्त जज अमिताभ राय को आल इंडिया जेल सुधार समिति का चेयरमैन बनाया गया है। टीम ने शुक्रवार को गाजियाबाद की डासना जेल का निरीक्षण किया था। शुक्रवार रात टीम मुरादाबाद पहुंच गई थी। शनिवार सुबह नौ बजे टीम जिला कारागार में पहुंची। टीम ने यहां जेल के एक एक कोने का निरीक्षण किया। बैरकों को चेक किया गया। इसके अलावा बंदी व कैदियों से पूछताछ की गई। उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण गया। महिला जेल में भी टीम ने निरीक्षण। जेल में प्रशिक्षण केंद्र में भी टीम पहुंची। यहां कैदी और बंदियों से पूछताछ की गई। इसके बाद जेल अधिकारियों के साथ बैठक की और जेल की पूरी जानकारी ली गई। जेल में बंदी व कैदियों की संख्या, इन पर होने वाले खर्च और बंदी व कैदियों को दी जाने वाली सुविधाएं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डीजी तिहाड़, डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव, शोध सहायक अवनी, तपन और सोनम अवस्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें